फूड प्वाइजन हो जाए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 13:02

फूड प्वाइजनिंग होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिल जाएगा आराम-

सेब के सिरके का करें सेवन

फूड प्वाइजनिंग में सेब का सिरका असरदार है। सेब के सिरके में मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। इसे आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

तुलसी है कारगर

ये तो आप सभी जानते हैं कि तुलसी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि तुलसी फूड प्वाइजनिंग में भी असरदार है। अगर किसी को फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो तो वो एक कटोरी दही में तुलसी की पत्ती, काली मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की पत्ती पानी में डालकर पीने से भी आराम मिलेगा।

नींबू के रस का करें इस्तेमाल

अगर आप फूड प्वाइजनिंग से परेशान हैं तो तुरंत नींबू का रस निकालकर पी लीजिए। इससे आपको जल्द ही राहत मिल जाएगी। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्वों की वजह से फूड प्वाइजनिंग वाले बैक्टीरिया मर जाएंगे। नींबू के रस को आप हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

लहसुन दूर करेगा दिक्कत

लहसुन की कलियों को पानी के साथ खा लें। ऐसा करने से भी आपको फूड प्वाइजनिंग की समस्या में राहत मिल जाएगी।

केला

केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है केला फूड प्वाजनिंग की समस्या में भी राहत दिलाता है। अगर किसी को फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो तो केले का तुरंत सेवन करें। इससे कुछ देर में आपको आराम मिल जाएगा।

जीरा

फूड प्वाइजनिंग में जीरा लाभकारी है। इसका सेवन करने से पेट दर्द के साथ सूजन भी कम हो जाती है। फूड प्वाइजनिंग होने पर एक चम्मच जीरे को भूनकर पीस लें और सूप में इसे डालकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप चाहे तो दही में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info